पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sahil brought honor to the region by winning a silver medal in Under-19 boxing.

Rewari News: साहिल ने अंडर-19 बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Tue, 30 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sahil brought honor to the region by winning a silver medal in Under-19 boxing.
साहिल
कोसली। गांव सुधारना निवासी साहिल ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट में बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 27 और 28 जून को केंद्रीय विद्यालय सैन्य स्थल हिसार में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

साहिल केंद्रीय विद्यालय भाकली में दसवीं कक्षा का छात्र हैं। वह लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उसके पिता संदीप कुमार और माता मंजू ने बताया कि साहिल ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में उसने आर्मी सेंटर हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा उसने जालंधर में आयोजित नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेकर अपने खेल का अनुभव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि साहिल की बहन रिया ने भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसने हाल ही में अंबाला में आयोजित केवीएस स्टेट लेवल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग (40 से 42 किलोग्राम) में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। इससे साफ है कि परिवार में खेल प्रतिभा की एक मजबूत परंपरा विकसित हो रही है।
साहिल नियमित रूप से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रशिक्षक ममता देवी के मार्गदर्शन में अभ्यास करता है। उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि वह लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है।

साहिल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रशिक्षकों और गणमान्य लोगों ने भी खुशी जताई है। उपेश कोच, प्रवीण पंघाल, महाबीर, ब्रहमदत्त शर्मा, संजय, विक्रम राजपूत, सोनू शर्मा और सर्वजीत सहित कई लोगों ने उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed