फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers' strike over demands continues.

Rewari News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Sun, 09 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike over demands continues.
रेवाड़ी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने हड़ताल तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है और सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में संजय पार्क में धरना दे रहे हैं। शहर में करीब 250 सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें से लगभग आधे हड़ताल पर हैं। अन्य कर्मचारियों के काम पर रहने से कुछ क्षेत्रों में सफाई की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने से पूरे शहर में व्यवस्था बनाए रखना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बोडवाल ने बताया कि कर्मचारियों ने वीरवार से मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। राज्य कमेटी ने इसे तीन दिन और बढ़ाने का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को उठाया जा रहा है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।


शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने का सीधा असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है। इससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। यदि हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed