सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven thousand students appeared for the 12th class history and biology exams.

Rewari News: सात हजार विद्यार्थियों ने दी 12वीं की इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand students appeared for the 12th class history and biology exams.
फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार को जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। 12वीं कक्षा के इतिहास और बायोलॉजी विषय की परीक्षा परीक्षा में 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
Trending Videos

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई। विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दोपहर 12 बजे के बाद शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया था।
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर आए बहुत से विद्यार्थियों ने प्रश्नों को आसान तो कुछ ने कठिन बताया। विद्यार्थियों ने बताया कि उनका पेपर अच्छा गया है और उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
विद्यार्थियों ने बताया कि इतिहास का पेपर अपेक्षाकृत आसान था लेकिन काफी लंबा होने के कारण समय की थोड़ी कमी महसूस हुई। वहीं बायोलॉजी के विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर थोड़ा कठिन और लंबा था, जिसके कारण हल करने में कुछ दिक्कत आई।

-
परीक्षा की निगरानी के लिए 730 सुपरवाइजर तैनात
बोर्ड प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत 54 सुप्रीटेंडेंट और 100 डिप्टी सुप्रीटेंडेंट के साथ 730 से अधिक सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है, ताकि प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों पर नजर रखी जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 लागू रहेगी और गोपनीयता भंग होने पर भारतीय दंड संहिता की धारा-223 के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
----------
उम्मीद के मुताबिक सरल रहा प्रश्नपत्र :
12वीं कक्षा के छात्र लवकेश ने बताया कि इतिहास का प्रश्नपत्र सरल रहा। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिो हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन की वजह से उनकी तैयारी अच्छी रही।
---
प्रश्नपत्र संतुलित और समझने में आसान था :
छात्र फैजान ने बताया कि इतिहास की परीक्षा ठीक हुई। प्रश्नपत्र संतुलित और समझने में आसान थे। अच्छी तैयारी के कारण उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे। परीक्षा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने निर्धारित समय के भीतर ही अपना पेपर पूरा कर लिया।
--------
10वीं संस्कृत की परीक्षा आज
10वीं कक्षा के संस्कृत विषय की परीक्षा शनिवार को होगी। 9 मार्च को 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री विषय की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक होंगी।
--
वर्जन
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुकवार को जिले के 54 केंद्रों पर हुईं। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। -रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।

फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी।

फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी।

फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी।

फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed