{"_id":"6a4409c0a42205750704fd84","slug":"statue-of-unity-is-a-symbol-of-indias-unity-laxman-rewari-news-c-198-1-rew1001-241091-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की एकता का प्रतीक : लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की एकता का प्रतीक : लक्ष्मण
Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भ्रमण के लिए पहुंची हरियाणा विधानसभा की पेटिशन कमेटी। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की पेटिशन कमेटी गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंची। दौरे के दौरान सभी सदस्यों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शिता से सैकड़ों रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया।
विधायक ने आगे कहा कि यह स्मारक हर जनप्रतिनिधि और नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल का जीवन सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है।
विज्ञापन
इस दौरे में कमेटी के चेयरमैन विनोद भयाना, विधायक चंद्र प्रकाश, विधायक शकुंतला खटक, बिजेंद्र डहीना, पवन बबेरवाल तथा मनीष ग्रोवर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।