सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will get two chances to improve their marks.

Rewari News: सुधार के लिए दो मौके मिलने से विद्यार्थियों के बढ़ेंगे अंक

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students will get two chances to improve their marks.
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंक सुधार के लिए दो अवसर देने का निर्णय लिया है। अब अनुत्तीर्ण और कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी परीक्षा देकर अपना अंक सुधार सकते हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है जिसका लाभ माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को मिलेगा।
Trending Videos

यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी। बोर्ड के इस फैसले से विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार होगा और बेहतर अंक प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार पहली वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जुलाई में दूसरी वार्षिक परीक्षा के रूप में विद्यार्थियों को अंक सुधार का मौका दिया जाएगा। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यदि कोई विद्यार्थी पहली परीक्षा में किसी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया तो उसे दूसरी परीक्षा में प्रैक्टिकल देने का अवसर मिलेगा।
यदि कोई विद्यार्थी पहली परीक्षा में लिखित और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है तो उसे दूसरी परीक्षा में दोनों परीक्षाएं देनी होंगी। अतिरिक्त विषयों को लेकर भी बोर्ड ने नियम तय किए हैं।
पहली परीक्षा में अतिरिक्त विषय लेने वाले विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों में ही शामिल हो सकेंगे। जिन विद्यार्थियों ने पहली परीक्षा में अतिरिक्त विषय नहीं लिया वे दूसरी परीक्षा में भी अतिरिक्त विषय नहीं ले सकेंगे।
यह दूसरी परीक्षा केवल संस्थागत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। पहली वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी ही इस सुविधा के पात्र होंगे।
वहीं पहली और दूसरी परीक्षा में से जिस परीक्षा में विद्यार्थी के अधिक अंक होंगे, वही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे। यदि पहली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन रहा और दूसरी परीक्षा में अंक कम आए, तो विद्यार्थियों के अंक नहीं काटे जाएंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
-
नकल में पकड़े गए विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा लाभ
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अंक सुधार के लिए दी जा रही दूसरी परीक्षा की सुविधा का लाभ नकल के मामले में पकड़े गए विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि जिन विद्यार्थियों पर पहली वार्षिक परीक्षा के दौरान यूएमसी यानी अनुचित साधनों का मामला दर्ज होगा, वे दूसरी परीक्षा में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे। हालांकि, जिन विद्यार्थियों की किसी कारणवश पहली परीक्षा रद्द हो जाती है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा पहली परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहने वाले, कंपार्टमेंट आने वाले या अपने अंकों से संतुष्ट न होने वाले विद्यार्थी एक से तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह अवसर भी कुछ शर्तों के साथ ही दिया जाएगा। दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित विद्यार्थी का पहली परीक्षा में कम से कम एक मुख्य विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी एक भी मुख्य विषय पास नहीं कर पाता है, तो उसे इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। दूसरी परीक्षा के दौरान विद्यार्थी विषय परिवर्तन नहीं कर सकेंगे। वे केवल उन्हीं विषयों में परीक्षा दे पाएंगे, जिनमें वे पहली बार शामिल हुए थे। नई विषय चयन या बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वर्जन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को अंक सुधार का दोबारा मौका मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम में सुधार होगा और अंक भी बढ़ेंगे। -बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed