सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The maximum temperature reached 35 degrees Celsius, making it the hottest day of the season.

Rewari News: अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आज सीजन का सबसे गर्म दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature reached 35 degrees Celsius, making it the hottest day of the season.
विज्ञापन
8 और 11 मार्च को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की आशंका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे यह सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। आमतौर पर हर साल मार्च के अंत तक मौसम में ठंडक बनी रहती थी लेकिन इस बार अभी से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी। 8 और 11 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे लेकिन इनके प्रभाव से केवल आंशिक बादलवाही ही देखने को मिलेगी।
उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। उन्होंने बताया कि महीने के उत्तरार्ध में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से तेज हवाएं, आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed