फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The MLA will inaugurate the new fire station in Dharuhera today.

Rewari News: धारूहेड़ा में नए फायर स्टेशन का आज विधायक करेंगे उद्घाटन

Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The MLA will inaugurate the new fire station in Dharuhera today.
धारूहेड़ा में बना नया फायर स्टेशन। संवाद
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 47.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए अग्निशमन कार्यालय भवन का उद्घाटन सोमवार की सुबह 9 बजे रेवाड़ी विधायक ल­क्ष्मण सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन

अग्निशमन भवन में अग्निशमन विभाग के संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ पब्लिक हेल्थ, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, बाउंड्रीवॉल एवं अन्य सहायक निर्माण भी किए गए हैं। रेवाड़ी फायर स्टेशन अधिकारी नीतीश भारद्वाज और धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड कार्यालय इंचार्ज देशराज यादव ने नए भवन का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इस भवन के निर्माण के लिए 25 नवंबर 2021 को टेंडर जारी किया गया था, जबकि टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन को अग्निशमन विभाग के उपयोग के लिए शुरू किया जा रहा है। धारूहेड़ा में औद्योगिक इकाइयों, रिहायशी सोसायटियों, कॉलोनियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी फायर स्टेशन पर रहेगी। नए भवन के शुरू होने से आगजनी की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी और अग्निशमन कर्मियों को भी बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर अधिकारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि नए अग्निशमन भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं और सोमवार को भवन का उद्घाटन कर इसे विभागीय उपयोग के लिए शुरू किया जाएगा। इससे धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed