सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Napa team removed banners and posters from major roads.

Rewari News: नपा टीम ने प्रमुख सड़कों से हटाए बैनर-पोस्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Napa team removed banners and posters from major roads.
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सड़कों से बैनर और पोस्टर हटाते नपा कर्मी। स्रोत: - फोटो : मौलाना अदहम मुस्तफा
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा को साफ-सुथरा रखने के लिए नगरपालिका कार्रवाई शुरू की है। नपा की टीम ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर अभियान चलाकर बैनर और पोस्टर हटाए। रिंग रोड, सोहना रोड, दिल्ली रोड और बास रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर लगे बैनर-पोस्टर हटाए गए।
Trending Videos

जनप्रतिनिधियों और शहर के लोगों ने वीरवार को सड़कों पर लगे बैनर-पोस्टरों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टर हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम तौर पर आचार संहिता लागू होने के दौरान बैनर-पोस्टर हटाए जाते हैं लेकिन संभावित चुनावों को देखते हुए नपा पहले से ही सतर्कता दिखाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर गंदगी फैला रहे हैं, वे शहर को साफ रखने की बात कैसे कर सकते हैं। वहीं नपा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed