सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The problems of 175 people were heard in the Samadhan Camp.

Rewari News: समाधान शिविर में 175 लोगों की सुनीं समस्याएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The problems of 175 people were heard in the Samadhan Camp.
रेवाड़ी। सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याओं का समाधान करते पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सत
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों के तहत शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
Trending Videos

इस दौरान उन्होंने करीब 175 नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। इससे कई समस्याओं का तुरंत निवारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर हैं और समाधान शिविरों की नियमित रूप से रिपोर्ट लेते हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अधिकारी और समन्वयक लगातार लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। डॉ. सतीश खोला ने बताया कि पीपीपी कोऑर्डिनेटर के रूप में वह प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, ताकि समाधान शिविरों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समय पर समाधान हो।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व मामलों और अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed