सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The weather is expected to remain normal throughout the week

Rewari News: सप्ताह भर मौसम सामान्य रहने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The weather is expected to remain normal throughout the week
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में इन दिनों दिन में धूप होने से गर्मी का अहसार हो रहा है जबकि रात में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।
Trending Videos

जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में हल्की गिरावट के बाद भी दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ। सुबह और रात में ठिठुरन बनी हुई है। मंगलवार को एक्यूआई अधिकतम 202 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। सोमवार को यह आंकड़ा 181 था, जो मध्यम श्रेणी में गिना जाता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक से तीन दिनों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि रात में ठंडक बनी रहेगी।
तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। चार से सात दिनों के दौरान भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की उम्मीद है और तापमान स्थिर बना रहेगा।
फिलहाल बारिश की संभावना कम जताई गई है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम साफ, शुष्क और सामान्य रहने के आसार हैं, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed