फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Third phase of ITI admissions begins August 3; details of vacant seats to be released.

Rewari News: आईटीआई में दाखिले का तीसरा चरण 3 अगस्त से, रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा

Sun, 02 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Third phase of ITI admissions begins August 3; details of vacant seats to be released.
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो गया। तीसरे चरण के लिए 3 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी 3 से 5 अगस्त तक पोर्टल पर अपनी पसंद और विकल्पों में संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

तीसरे चरण की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची 7 अगस्त को जारी होगी। सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन संबंधित आईटीआई में 7 से 12 अगस्त तक किया जाएगा। सत्यापन के बाद 7 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

16 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 16 से 18 अगस्त तक अपने विकल्पों और प्राथमिकताओं में संशोधन करने का अवसर मिलेगा। चौथे राउंड की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची 18 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 अगस्त तक किया जाएगा, जबकि 18 से 22 अगस्त तक शुल्क जमा कर अभ्यर्थी अपनी सीट पक्की कर सकेंगे।

इन सीटों पर जारी होगी मेरिट
दूसरे चरण की मेरिट सूची के तहत राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 217 सीटों का आवंटन किया गया है। कई ट्रेडों में सीटें अभी भी खाली हैं। सबसे अधिक 41 सीटें कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में रिक्त हैं। कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34, ड्रेस मेकिंग में 31, डीएमसी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 21-21, स्टेनोग्राफी में 18 और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 11 सीटें खाली हैं। वहीं, शहर की राजकीय बाल आईटीआई में दूसरे चरण की मेरिट सूची के तहत विभिन्न ट्रेडों में 97 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (आरएसी) ट्रेड में सबसे अधिक 16 सीटों का आवंटन हुआ। इसके अलावा प्लंबर में 14, इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन में 8-8, स्टेनोग्राफर (हिंदी) एससीवीटी, फिटर (ड्यूल) और मशीनिस्ट (ड्यूल) में 6-6, टर्नर (ड्यूल) में 5, टीपीईएस में 4 तथा पेंटर (सामान्य) में 2 सीटों का आवंटन किया गया। इसके अलावा मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर और वेल्डर (ड्यूल) सहित अन्य ट्रेडों में भी अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं।


वर्जन :
तीसरे चरण की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर जारी कार्यक्रम के अनुसार समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी करें।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed