सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Training was given on the second day also regarding Census-2027.

Rewari News: जनगणना-2027 को लेकर दूसरे दिन भी दिया गया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Training was given on the second day also regarding Census-2027.
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना-2027 के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज लिपिकों और तकनीकी सहायकों को विस्तार से जनगणना की तरीके बताए।
Trending Videos

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना मुख्यालय हरियाणा से सतीश, मंडल कोऑर्डिनेटर गुरविंद्र और मास्टर ट्रेनर प्रो. सुनील ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया ताकि भविष्य में जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए इसमें जुटे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्व को गंभीरता से निभाएं और कार्य को सही, समयबद्ध व व्यवस्थित तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।
साथ ही जनगणना से जुड़े आंकड़ों को पूरी सावधानी और सटीकता के साथ संकलित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed