पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers, angered by the power and water crisis, blocked the Rewari-Bawal road; the route was cleared after an hour and a half.

Rewari News: बिजली-पानी संकट से नाराज ग्रामीणों ने रेवाड़ी-बावल मार्ग किया जाम, डेढ़ घंटे बाद खुला रास्ता

Tue, 30 Jun 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by the power and water crisis, blocked the Rewari-Bawal road; the route was cleared after an hour and a half.
महिलाओं ने रास्ते पर लगाया जाम। संवाद
रेवाड़ी। बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली-पानी संकट को लेकर गांव छुरियावास के ग्रामीणों ने मंगलवार को रेवाड़ी-बावल मार्ग पर जाम लगा दिया। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनियों को काट कर सड़क के बीच डाल दिया जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीण रामपाल, सुनीता और भतेरी ने बताया कि पिछले एक महीने से गांव में बिजली और पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार संबंधित विभागों से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे पहले सोमवार को गढ़ी बोलनी गांव के ग्रामीणों ने भी रेवाड़ी-कोटकासिम मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जाम स्थल पर धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि गांव की हालत बेहद खराब हैं। न बिजली की नियमित आपूर्ति है और न ही पर्याप्त पानी मिल रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ पशु भी परेशान हैं और खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बुधवार से बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली और पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

लगातार हो रहे हैं प्रदर्शन
सोमवार को गढ़ी बोलनी गांव के लोगों ने भी बिजली-पानी की समस्या और भारी वाहनों के आवागमन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़कों के निर्माण कार्य के कारण भारी वाहन गांवों से गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं पिछले कई दिनों से बिजली और पानी की समस्या ने लोगों का जीवन प्रभावित कर रखा है। लगातार हो रहे इन प्रदर्शनों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed