फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weak monsoon puts Kharif crops at risk; rainfall 27% below normal.

Rewari News: कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, 27 फीसदी कम बारिश

Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weak monsoon puts Kharif crops at risk; rainfall 27% below normal.
बाजरे की फसल। संवाद
रेवाड़ी। इस बार मानसून सामान्य से काफी कमजोर रहा है। एक जून से एक अगस्त तक प्रदेश में 27 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इसका असर अब खरीफ फसलों पर संकट के रूप में दिख रहा है।
विज्ञापन

बारिश की कमी से खेतों में नमी लगातार घट रही है। बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर पौधों का फुटाव भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहा है। आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा नहीं होने पर उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

एक जून से एक अगस्त तक कुल 148 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि सामान्य औसत वर्षा 208.8 मिलीमीटर मानी जाती है। यह सामान्य से करीब 27 से 29 फीसदी कम बारिश है। सामान्यतः 150 मिलीमीटर से अधिक वर्षा फसलों के लिए लाभदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खरीफ की अधिकांश खेती वर्षा पर आधारित है। बारिश की कमी से फसलें मुरझाने लगी हैं। पौधों की बढ़वार धीमी पड़ने से दानों के विकास पर असर होगा। उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक बारिश नहीं होने पर सिंचाई आवश्यक होगी। इस बार बाजरा का रकबा 1,04,365 एकड़, कपास का 6,820 एकड़ है।

इंसेट
आगामी मानसून और मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अगस्त और सितंबर में भी मानसून कमजोर रहने की संभावना है। आठ अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। इससे बिखराव वाली वर्षा की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में फसलों को इससे राहत मिल सकती है। हालांकि, व्यापक और लगातार बारिश के बिना स्थिति सामान्य होना मुश्किल है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed