फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Winning players were felicitated at the closing ceremony.

Rewari News: समापन पर विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sun, 02 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Winning players were felicitated at the closing ceremony.
जीत हासिल करने पर खुशी से झूमते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। दड़ौली में सीबीएसई क्लस्टर-15 की तीन दिवसीय राज्यस्तरीय लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त तक हुई। इसमें विभिन्न जिलों के सीबीएसई स्कूलों की खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नूंह के नायब तहसीलदार गिरवर सिंह और कुलदीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली ने प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आरजू (आनंद पब्लिक स्कूल एक्सीलेंस, भिवानी) ने प्रथम, माही (पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम) ने द्वितीय और हर्षिता (एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल, झज्जर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 ट्रिपल जंप में संजू शर्मा (राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लड़ायन, झज्जर) प्रथम रहीं। अंडर-19 वर्ग में ट्रिपल जंप में शीतल (जीनियस पब्लिक स्कूल, झज्जर) प्रथम और राव निहाल सिंह स्कूल की सिमरन द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में भूमिका (हैप्पी एवरग्रीन स्कूल, महेंद्रगढ़) ने पहला स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में भूमिका अहलावत (ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, झज्जर) प्रथम रहीं, जबकि राव निहाल सिंह स्कूल की मान्यता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रिले दौड़ में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 4x100 मीटर रिले में राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली की टीम प्रथम रही। अंडर-19 4x400 मीटर रिले में डीपीएस फरीदाबाद प्रथम और राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली द्वितीय स्थान पर रहा।

श्रेणीवार परिणामों में अंडर-17 वर्ग का चैंपियन राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली रहा। अंडर-19 वर्ग में डीपीएस फरीदाबाद विजेता रहा, जबकि राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली रनरअप रहा। अंडर-14 वर्ग में आनंद स्कूल भिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed