{"_id":"6a78c618ca9fa0c78b02bf64","slug":"woman-injured-in-bike-collision-fir-against-unidentified-rider-rewari-news-c-198-1-rew1001-243365-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, अज्ञात चालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, अज्ञात चालक पर एफआईआर
Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के सन सिटी के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। हादसे के बाद घायल महिला को इलाज के लिए पहले नागरिक अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई बस्ती निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी मां कलावती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर लेकर जा रहा था। जब वे सन सिटी स्थित के पास पहुंचे तो दूसरी बाइक के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश और उसकी मां सड़क पर गिर गए। हादसे में कलावती को अधिक चोटें आईं।
आसपास के लोगों की मदद से घायल कलावती को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी ले जाया गया। बाद में उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को अस्पताल से घायल के संबंध में सूचना मिली। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल रिपोर्ट और इलाज संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में सिर, कंधे और नाक की चोटों के संबंध में चिकित्सकीय राय के लिए जांच लिखी गई थी। पुलिस ने घायल कलावती के बयान लेने के लिए चिकित्सक से अनुमति मांगी। बाद में अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें बयान देने के लिए सक्षम बताया।
शिकायतकर्ता राजेश ने पुलिस से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।