सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women were given information about She Mart, Lakhpati Didi and Girls Hostel.

Rewari News: महिलाओं को दी शी मार्ट, लखपति दीदी और गर्ल्स हॉस्टल की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women were given information about She Mart, Lakhpati Didi and Girls Hostel.
रेवाड़ी। गांव ​खिजूरी में ग्रामीण महिलाओं को केंद्रीय बजट की योजनाओं से अवगत कराती भाजपा जिलाध्
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय बजट के जन-कल्याणकारी प्रावधानों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के गांव खिजूरी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को बजट में महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई।
Trending Videos

सम्मेलन की मुख्य वक्ता बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली रहीं। उनके साथ मंच पर बजट टोली की जिला सह संयोजक नेहा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनिता पीपल और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपा जैमिनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पोपली ने बजट के तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि इस वर्ष का जेंडर बजट रिकॉर्ड 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो प्रधानमंत्री मोदी की ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बजट में घोषित ‘शी-मार्ट’ योजना की विशेष सराहना की और कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बड़ा ब्रांड और सीधा बाजार मिलेगा।
सम्मेलन में बजट टोली की जिला सह संयोजक नेहा शर्मा ने भी महिलाओं को मुद्रा योजना, लखपति दीदी पहल और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनसे ग्रामीण विकास, हस्तशिल्प और कृषि क्षेत्र की महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बजट से संबंधित योजनाओं को अपनाने और अपने व्यवसाय तथा शिक्षा में सक्रिय भागीदारी करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed