{"_id":"6993603416d438cc7f07963b","slug":"yashpal-opened-and-honored-anita-rewari-news-c-198-1-rew1001-233692-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यशपाल खोला और अनीता को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यशपाल खोला और अनीता को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अरावली किसान क्लब की आयोजित मासिक बैठक में वार्तालाप करते अधिकारी व किसान। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
रेवाड़ी। अरावली किसान क्लब की बैठक रविवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मॉडल टाउन कार्यालय में हुई। इसमें क्लब के प्रधान यशपाल खोला व उनकी पत्नी अनीता यादव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनजीत यादव और डॉ. अनिल लाम्बा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। अधिकारियों ने क्लब की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. मनदीप यादव ने कहा कि संगठित होकर क्लब ने एक जीवंत उदाहरण पेश किया है जो प्रदेश व देश के किसानों को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से भविष्य में भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
डॉ. अनिल लाम्बा ने बताया कि रेवाड़ी को स्थायी कृषि उपनिदेशक के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत मिल चुके हैं। इससे जिला कृषि नीति और किसान कल्याण योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में बताया गया कि क्लब ने सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर खोल ब्लॉक अध्यक्ष, रेवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सह सचिव सहित नए पदों के गठन का निर्णय लिया गया। नामों की घोषणा अगले माह की बैठक में की जाएगी।
संचालन कार्यालय इंचार्ज रामनिवास ने किया। बैठक में सुरेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, सुरेश कुमार, महेश कुमार, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos