{"_id":"6a6e36e9a3a5f379000dc5ff","slug":"young-man-who-came-to-rewari-with-a-friend-dies-in-road-accident-his-train-was-scheduled-for-two-days-later-rewari-news-c-198-1-rew1001-242913-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दिन बाद थी ट्रेन, दोस्त के साथ रेवाड़ी आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दिन बाद थी ट्रेन, दोस्त के साथ रेवाड़ी आए युवक की सड़क हादसे में मौत
Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक शिव पूजन। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट के पास पैदल जा रहे दो दोस्त 30 जुलाई की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के रसूलाबाद गांव निवासी शिवपूजन की मौत हो गई जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। शिव पूजन अविवाहित थे।
उत्तम नगर निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के रसूलाबाद गांव के निवासी हैं और रेवाड़ी की एक मेटल कंपनी में काम करते हैं। उनके गांव के निवासी शिव पूजन अहमदाबाद की एक तिरपाल कंपनी में कार्यरत थे। वह छुट्टी पर गांव गए थे और वापस अहमदाबाद जाने के लिए उन्होंने रेवाड़ी से ट्रेन में सीट बुक की थी।
मोनू ने बताया कि शिव पूजन की ट्रेन दो दिन बाद थी, इसलिए वह पहले रेवाड़ी आ गए थे। 30 जुलाई की रात साढ़े 9 बजे वह और शिव पूजन बालाजी मार्केट से अभय सिंह चौक की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिव पूजन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोनू का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब यादों के सहारे रह गया मोनू
मोनू ने बताया कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया। कार की टक्कर के बाद दोनों सड़क पर घायल पड़े थे। शिव पूजन की हादसे में मौत होने की खबर सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका इलाज चल रहा है लेकिन उनके सामने बार-बार घटना की यादें आ रही हैं, जिसके साथ कुछ देर पहले तक जिस मित्र से बातें कर रहे थे अब वह नहीं रहा।