{"_id":"69ab19e8758a65e244082203","slug":"youth-arrested-for-demanding-extortion-from-scrap-dealer-rewari-news-c-198-1-fth1001-234592-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने करनावास में लकड़ी के स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और उनके कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव आसलवास निवासी सौरव है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, सेक्टर-3 रेवाड़ी सोसायटी में रहने वाले मूल रूप से बिहार के चौपार खुर्द निवासी कन्हई कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह लकड़ी के स्क्रैप का कारोबार करते हैं। करनावास में उनका गोदाम है, जहां 30 श्रमिक काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को एक युवक गोदाम पर आया और खुद को गांव आसलवास निवासी दिनेश बताते हुए कहा कि उसे सौरव ने भेजा है। फोन पर सौरव से बात कराते हुए हर माह 30 हजार रुपये देने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार मंथली देने से इनकार करने पर गोदाम में आग लगाने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। 4 मार्च को जब वह गोदाम से बाहर गया हुआ था, तभी सौरव वहां पहुंचा और दोबारा 30 हजार रुपये देने की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा तीन श्रमिकों को भी पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी सौरव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos