{"_id":"69ab17b57268a33aa207ecc9","slug":"youths-made-aware-about-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-fth1001-234583-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो: बावल के वार्ड-एक में लोगों को साइबर ठगी व नशे के प्रति जागरूक करते पुलिस अधिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
बावल। कस्बे में जिला पुलिस की ओर से साइबर ठगी और नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत वार्डों में लोगों को नशे और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया।
पार्षद प्रतिनिधि कमल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से वार्डों में लोगों को नशे और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया गया कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इंस्पेक्टर रामपाल ने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन गंभीर चिंता का विषय है। सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपने परिवार और समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने वार्ड-एक में लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्कूली छात्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
परिजनों को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए, ताकि बच्चे अपनी हर बात माता-पिता से साझा कर सकें। इसके लिए माता-पिता को सतर्क रहने और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
साइबर ठगी के मामलों को लेकर उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें। साइबर युग में डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इस मौके पर एएसआई रामपाल, जितेंद्र कुमार और दुर्गा शक्ति की टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
Trending Videos