{"_id":"69e7aea7fd672c708c0c2db9","slug":"500-cadets-will-receive-training-in-the-state-level-ncc-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-843784-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यस्तरीय एनसीसी कैंप में 500 कैडेट करेंगे प्रशिक्षण प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यस्तरीय एनसीसी कैंप में 500 कैडेट करेंगे प्रशिक्षण प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:36 AM IST
विज्ञापन
34-रोहतक के आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल में 2 हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक की ओर आयोजित राज्
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल में 2 हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक की ओर सोमवार को 10 दिवसीय राज्यस्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कैंप में बटालियन के अंतर्गत सभी वरिष्ठ शैक्षणिक संस्थानों के 500 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
शिविर के प्रथम दिवस पर कैडेटों के सुरक्षित आवास एवं प्रशिक्षण के लिए नामांकित कैडेटों के दस्तावेजों की उचित जांच की गई। सभी कैडेटों को सैन्य विषयों का प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास संबंधित ज्ञान एवं एसएसबी कैप्सूल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. सुमित शर्मा ने डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर रश्मि रॉय चौधरी सहित शिविर का दौरा किया एवं सभी इंतजाम की सराहना करते हुए सुरक्षा पर अधिक बल दिया।
इनके कैडेट हैं शामिल
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, जाट महाविद्यालय रोहतक, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, राजीव गांधी कन्या महाविद्यालय भिवानी, आदर्श महिला महा विद्यालय भिवानी, एपीजे चरखी दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी।
Trending Videos