सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   61 Shiv Dham works completed, 51 Atal Libraries established in Gram Panchayats

Rohtak News: 61 शिव धाम कार्य पूरे, ग्राम पंचायतों में 51 अटल लाइब्रेरी स्थापित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
61 Shiv Dham works completed, 51 Atal Libraries established in Gram Panchayats
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से जिले में शिव धाम योजना के तहत 61 कार्य पूरे किए जा चुके हैं जबकि, ग्राम पंचायतों में 51 अटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं। इससे गांवों में सामुदायिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीरवार को विकास एवं पंचायत विभाग व ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 1000 से अधिक आबादी वाले गांवों की फिरनी के विकास कार्यक्रम के तहत जिले में 8.99 करोड़ से 18 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 12 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। गांवों में सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना के तहत 26 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से छह कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि बाकी कार्य प्रगति पर हैं।
शिव धाम विकास कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई जिसका उद्देश्य गांवों में धार्मिक स्थलों और सामुदायिक स्थानों पर सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। जिले में इस योजना के तहत 90 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 61 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि शेष कार्य जल्द ही पूर्ण होने वाले हैं। 37 इंडोर जिम स्थापित किए गए हैं व 73 जिमों में फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
सामुदायिक परिसंपत्तियों के विकास के तहत महिला चौपालों के नवीनीकरण के 16 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 10 पूरे हो चुके हैं जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला में लाभार्थियों के लिए 176 आवासीय प्लॉट चिह्नित किए गए हैं जिनमें से 166 लाभार्थियों ने राशि जमा कर दी है जबकि 163 प्लॉटों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed