{"_id":"6a627cec311d9eb2f903ac42","slug":"a-woman-first-booked-an-auto-rickshaw-and-then-along-with-an-accomplice-robbed-the-driver-en-route-rohtak-news-c-17-roh1019-892921-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला ने पहले ऑटो रिक्शा बुक किया फिर रास्ते में चालक को साथी संग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला ने पहले ऑटो रिक्शा बुक किया फिर रास्ते में चालक को साथी संग लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक/कलानौर। शहर के गांधी कैंप के ऑटो चालक जतिन को फिल्म अंदाज में एक महिला ने बाइक सवार दोस्त के साथ मिलकर गढ़ी बलंब-ककराना रोड पर धारदार चाकू से हमला करके लूट लिया। आरोपी दो हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पुलिस ने वीरवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट की अनुमति से शिनाख्त परेड कराई जाएगी इसलिए पहचान को उजागर नहीं किया गया है।
गांधी कैंप निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा जतिन ऑटो रिक्शा चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भिवानी चुंगी पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी एक महिला आई और सुंडाना जाने के लिए कहा। जतिन के मना करने के बावजूद महिला बार-बार चलने की कहती रही। ऐसे में जतिन महिला को ऑटो रिक्शा में बैठाकर चल पड़े।
करीब 11:10 बजे गढ़ी बलंब-ककराना गांव के बीच महिला ने ऑटो रोकने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने ऑटो रोका तो उसने पीछे से गर्दन पकड़ ली। तभी पीछे से बाइक सवार युवक आया और उसने हाथ में लिए धारदार हथियार से हाथ, पैर व मुंह पर वार किया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन व जेब से 2 हजार की नकदी छीनकर दोनों बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस ने आरोपी महिला व बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। कलानौर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी इसलिए अभी पहचान उजागर नहीं कर सकते।