सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another accused in property dealer murder case arrested after encounter

Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Another accused in property dealer murder case arrested after encounter
34-रोहतक में पुलिस मुठभेड़ के बाद पीजीआई में उचाराधीन सोनीपत के लाठ गांव निवासी दीपक। स्रोत : प
विज्ञापन
रोहतक। खेड़ी साध निवासी प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या के आरोपी सोनीपत के लाठ गांव निवासी दीपक को वीरवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उस पर हत्या समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। हत्याकांड में छह आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Trending Videos

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पत्रकारों को बताया कि भिवानी के मंजीत उर्फ माफिया, भाली निवासी मनीष, दिल्ली के प्रदीप डागर, मदीना निवासी सोमबीर, खेड़ी साध के सुशील और अजय को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे सोनीपत के लाठ गांव निवासी दीपक की संलिप्तता का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार शाम 7:30 बजे सीआईए-2 को खबर लगी कि दीपक बाइक से गांधरा-अटायल रोड पर घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर सरेंडर के लिए कहा तो उसने फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उससे देसी पिस्तौल व बाइक मिली है। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। छह महीने पहले ही वह हाईकोर्ट से जमानत पाकर जेल से छूटा था। 20 फरवरी को गांव के बाहर पुरानी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद कन्हेली हेड पर नहर से उसका शव बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed