सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   atin of Jat College will represent Rohtak in the Assembly.

Rohtak News: विधानसभा में रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे जाट कॉलेज के जतिन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
atin of Jat College will represent Rohtak in the Assembly.
विज्ञापन

Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के छात्र जतिन मलिक लगातार दूसरी बार हरियाणा विधानसभा में रोहतक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरा युवा भारत केंद्र रोहतक व पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद की जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जतिन मलिक ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रहा। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जतिन ने अपने तार्किक विचारों, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहरी समझ से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ जतिन आगामी हरियाणा विधानसभा में राज्यस्तर की प्रतियोगिता में रोहतक की आवाज बनेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और जागरूक सोच का परिणाम है। इस मौके पर डॉ. दयानंद मलिक, डॉ. जसमेर सिंह व डॉ. शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed