सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Singhpura Khurd, improved water management is enabling wastewater to be used for agriculture.

Rohtak News: सिंहपुरा खुर्द में बेहतर जल प्रबंधन से बेकार पानी का खेती में हो रहा इस्तेमाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
In Singhpura Khurd, improved water management is enabling wastewater to be used for agriculture.
39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। जिले के सिंहपुरा खुर्द गांव में अब पानी न तो नालियों में बेकार बहता है न ही सड़कों पर जमा होता है। यह नलों के जरिए हर घर में पहुंच रहा है। अब लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। गांव में बेकार बहने वाले पानी को भी स्टोर कर खेती के उपयोग में लाया जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी रोकी जा रही है।
वहीं, बुधवार को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेहतर जल प्रबंधन के लिए गांव की महिला सरपंच मीना देवी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। अमर उजाला टीम ने बुधवार को गांव में जाकर पेयजल व्यवस्था देखी जो बेहतर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित सिंहपुरा खुर्द गांव की आबादी 3000 है। यहां करीब 400 से अधिक मकान हैं। इनमें रहने वाले लोगों को पहले पेयजल के लिए मारे-मारे फिरना पड़ता था। यहां न तो पेयजल सप्लाई समय पर आती थी और न ही पानी साफ होता था।
पेयजल लाइन नहीं थी तो कहीं लीकेज की समस्या थी। अब एक वर्ष से यहां पेयजल व्यवस्था में बड़ा सुधार आया है। पहले तीन से चार दिन में आने वाला पानी अब रोज सुबह-शाम आने लगा है। वह भी पूरे गांव में एक साथ और एक समय।
ग्राम पंचायत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की योजना जल जीवन मिशन के तहत व्यवस्था बनाई तो ग्रामीणों की पेयजल किल्लत दूर हुई।

39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद

39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद- फोटो : Samvad

39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद

39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद- फोटो : Samvad

39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद

39-गांव सिंहपुरा का जलघर दिखता ग्रामीण जगबीर। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed