{"_id":"69b1d8a1fa0fcfd8480f8a51","slug":"even-the-mdu-committee-could-not-get-the-former-vc-to-vacate-his-residence-prompting-a-protest-by-the-abvp-rohtak-news-c-17-roh1020-822216-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू की कमेटी भी खाली नहीं करा सकी पूर्व वीसी से आवास, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू की कमेटी भी खाली नहीं करा सकी पूर्व वीसी से आवास, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में पूर्व कुलपति से वीसी आवास खाली कराने की मांग और जांच को लेकर तरुण शर्मा को ज्ञापन सौ
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। एमडीयू कुलपति पद से 20 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए प्रो. राजबीर सिंह से वीसी आवास खाली कराने का मामला विवादों में घिर गया है। विवि की पांच सदस्यीय कमेटी भी बुधवार शाम तक इसका हल नहीं निकाल सकी। एबीवीपी ने पूर्व वीसी के प्रदर्शन भी किया। प्रो. सिंह के मुताबिक, वे आवास खाली करने जा रहे हैं।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के सर्वाधिक समय तक वीसी रहे प्रो. राजबीर सिंह के आखिरी दिनों के कई फैसले विवादास्पद रहे। इस कारण यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और छात्र नेताओं का एक तबका उनके खिलाफ अभी तक आक्रोशित है। उनके सामने चुप्पी साधे रखने वाले भी अब मुखर हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नेताओं ने तो आवास खाली नहीं करने पर प्रदर्शन भी किया है। रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत ने प्रो. राजबीर सिंह को आवास खाली करने के लिए 9 मार्च को पत्र भी लिखा था। कहा, 20 फरवरी को कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद अभी तक आवास खाली नहीं हुआ है।
उन्होंने आवास जल्द खाली करके विवि की सभी चीजों का विवरण संबंधित अधिकारियों को सौंपने का अनुरोध किया है। रजिस्ट्रार ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच और संपत्ति विभाग को निर्देश दिया है कि वीसी आवास में मौजूद सामान का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करके उसे कब्जे में लेना सुनिश्चित करें।
आवास खाली कराने का मुद्दा सुलझाने के लिए विवि ने डॉ. संजीव कुमार, कांता रानी, रामेश्वर कुमार, जगदीश कुमार और परशुराम काफले की एक कमेटी भी बनाई। कमेटी भी प्रो. सिंह से आवास खाली नहीं करा सकी है।
आवास तुरंत खाली करने का है नियम
एमडीयू के पूर्व कुलपति प्रो. बीके पुनिया बताते हैं कि यूजीसी नियमों में स्पष्ट है कि कार्यकाल खत्म हो जाने पर कुलपति जल्द आवास खाली कर दें ताकि नए कुलपति को यह उपलब्ध हो सके। एमडीयू में यही प्रचलित है कि विदाई के दिन या कुछ-एक दिन बाद कुलपति अपना आवास खाली कर देते हैं।
पूर्व वीसी निजी सामान का बिल दिखाएं और ले जाएं: एबीवीपी
रोहतक। एबीवीपी के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया का कहना है कि पूर्व कुलपति का कोई निजी सामान है तो उसका बिल दिखाएं और ले जाएं। विवि के सुरक्षा अधिकारी तरुण शर्मा को रजिस्ट्रार के नाम सौंपे ज्ञापन में एबीवीपी ने पूछा है कि आखिर अभी तक वीसी आवास खाली क्यों नहीं कराया गया। प्रशासन ने कमेटी बना दी है तो देरी क्यों हो रही है। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वीसी आवास से निकाले गए सामान की सूची सार्वजनिक की जाए। इसे नहीं करने के पीछे कहीं अनियमितता या भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश तो नहीं? ऐसा मिलने पर जांच की भी मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कैंपस में पुलिस भी मुस्तैद रही। संवाद
-- -- -- -- --
एमडीयू कुलपति के रूप में मिला आवास खाली करने जा रहा हूं। इस बारे में मैंने विवि प्रशासन को सूचना भी दे दी है।
- प्रो. राजबीर सिंह, पूर्व कुलपति एमडीयू।
Trending Videos