सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attendants forced to eat amidst squalor in the canteen, PGI officials wash their hands of the matter.

Rohtak News: तीमारदार कैंटीन की गंदगी में कर रहे भोजन, पीजीआई अधिकारी झाड़ रहे पल्ला

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Apr 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Attendants forced to eat amidst squalor in the canteen, PGI officials wash their hands of the matter.
01-पीजीआई में दुकान के पास व काउंटर के नीचे गंदगी का आलम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई की ओपीडी के पास वाली मार्केट की दुकानाें में सफाई व्यवस्था बदहाल है। दुकानों के बाहर केले के छिलके, पॉलीथिन, सिगरेट के टकड़े व अन्य कचरा पड़ा रहता है। परिसर में पत्ते व अन्य सड़े खाद्य सामान से बदबू आती रहती है। इसी बीच तीमारदार भोजन करने को मजबूर हैं। वहीं अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
Trending Videos

कैंटीन परिसर में एक तरफ गंदगी के बीच लोग खाना-पीना कर रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा बना रहता है। दुकानदार जिन काउंटरों का उपयोग सामान रखने या खाना बनाने के लिए करते हैं। उनकी सफाई का भी बुरा हाल है। इन काउंटरों के आस-पास व नीचे कचरा जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को दो दिन से पेट संबंधी दिक्कत है। इलाज के लिए ओपीडी आए हैं। लाइन में थक गए व भूख लग गई। सुबह से कुछ खाया नहीं तो यहां कुछ खाने के लिए आ गए। यहां सफाई का बूरा हाल है। बदबू आती है लेकिन आस-पास कोई विकल्प न होने से यहीं खाने का फैसला किया।
- रमन, सोनीपत



यहां कोई साफ-सफाई नहीं है। कहीं कागज, पॉलीथिन तो कहीं पानी जमा है। लोग यहां अपने मरीज को ठीक कराने के लिए आते हैं। ऐसे में यहां भोजन किया तो बीमार होना निश्चित है। प्रशासन को समय पर सफाई करानी चाहिए।
- राधा, किलोई, रोहतक

कैंटीन की सफाई की जिम्मेदारी कैंटीन धारकों की खुद है। इसकी व्यवस्था वह खुद करेंगे।
- डॉ. महेश मेहला, डीएमएस सफाई व्यवस्था, पीजीआई

01-पीजीआई में दुकान के पास व काउंटर के नीचे गंदगी का आलम। संवाद

01-पीजीआई में दुकान के पास व काउंटर के नीचे गंदगी का आलम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed