रोहतक। सुनारिया कला राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को पीएचसी करौंथा व उप स्वास्थ्य केंद्र सुनारिया कला स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला लिंगानुपात में सुधार अभियान का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल स्टाफ, गांव के लोगों व उनके परिवार के सदस्यों को बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने, समाज में उनकी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के बारे में बताया गया। इस दौरान अधिकारियों ने संकल्प भी दिलाया। मौके पर एमपीएचडब्ल्यू दीपक, सीएचओ परमिल देवी, एचआई रविंदर मलिक, एलएचवी सविता रोहिल्ला, परमिला, सरोज, सुनीता, राजबाला, भावना, सुषमा, प्राचार्य गुरुचरणदास, स्कूल शिक्षक राजपाल, रितु, पूजा व अन्य मौजूद रहे। संवाद