सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers will submit a demand letter to the DC regarding the non-paving of the canal.

Rohtak News: नहर पक्का न करने को लेकर ग्रामीण डीसी को देंगे मांग पत्र

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers will submit a demand letter to the DC regarding the non-paving of the canal.
24-रोहतक के कान्ही रोड नहरों के पुल पर बीएसबी नहर को पक्का करने के विरोध में प्रदर्शन करते किसा
विज्ञापन
रोहतक। कान्ही रोड नहर पुल पर बुधवार को बीएसबी नहर (भालौठ सब ब्रांच) को पक्का करने के विरोध में ग्रामीणों और किसानों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से समाधान न मिलने पर आक्रोश जताया। धरना कमेटी ने प्रभावित सभी गांवों को जोड़ने का निर्णय लिया है और 21 मई को सचिन गुप्ता को ज्ञापन देने की बात कही है।
Trending Videos

चौगामा प्रधान शीशपाल बेनीवाल ने कहा कि पहले पक्की की गई नहरों से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ा है, ट्यूबवेल और नलके खराब हुए हैं तथा भूजल स्तर नीचे गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भालौठ सब ब्रांच को आरसीसी से पक्का करने से ग्रामीणों के पेयजल स्रोत प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण उमेद सिंह ने बताया कि रिठाल, किलोई, धामड़ और कान्ही के लोग पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन हो रही। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कई ग्रामीण नेता और किसान मौजूद रहे। इस दौरान रणधीर धामड़, प्रीत सिंह, टेका, ऋषि, प्रेम, जयप्रकाश हुड्डा, कृष्ण, पवन, बलबीर बल्हारा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed