{"_id":"6a0e1612e2fd6697120a257d","slug":"roadways-employees-will-surround-the-residence-of-the-transport-minister-on-july-25-rohtak-news-c-17-roh1020-859355-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज कर्मचारी 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के निवास का घेराव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज कर्मचारी 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के निवास का घेराव करेंगे
विज्ञापन
27-रोहतक के किशनपुरा स्थित रोडवेज भवन में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेते रोडवेज कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के अंबाला छावनी निवास का घेराव करेंगे। चालक, परिचालक व बसों की मरम्मत के लिए मैकेनिक, हेल्पर, वॉशिंग बाॅय सफाई कर्मचारियों के हजारों खाली पड़े पदों पर भर्ती करवाने व मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए राज्यस्तरीय सम्मेलन में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया।
किशनपुरा स्थित रोडवेज भवन में बुधवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का राज्यस्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारियों ने भाग लिया। बलदेव सिंह घणघस ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करके पूंजीपतियों के हाथों में सोप रही है।
प्रदेश सरकार प्रदेश की जनसंख्या अनुसार सरकारी बसों की बढ़ोतरी न करके महंगी दरों पर ठेके की इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल कर रही है जिससे रोडवेज विभाग को बहुत घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
जयदीप लाठर ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की मांगों में समस्याओं को वार्ता मेज पर जायज मानती है। इन्हें लागू करने का आश्वासन भी देती आ रही है लेकिन धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है।
वीरेंद्र सिंगरोहा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं व विभाग बचाने के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने सभी आयुक्त मंडलों पर शहरों में प्रदर्शन करते हुए 5 जून को हिसार, 17 जून को अंबाला, 24 जून को गुड़गांव, 2 जुलाई को रोहतक, 9 जुलाई को करनाल व 16 जुलाई को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के नाम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
दिनेश हुड्डा ने कहा कि परिचालक के पद की वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके काम व योग्यता आधार पर पे ग्रेड दिया जाए। वर्ष 2008 में भर्ती हुए वंचित परिचालकों को उपनिरीक्षक के पद की प्रमोशन की जाए। कर्मशाला के वर्ष 2018 में भर्ती ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कडर से बाहर करके रिक्त तकनीकी पदों पर प्रमोशन दी जाए।
सम्मेलन में रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारी निशान सिंह, नीरज शर्मा, मायाराम उनियाल, श्रीभगवान लाठर, अशोक खोखर, संजीव कुमार, जयवीर घणघस, चमन स्वामी, बलदेव मामुमाजरा, ओमप्रकाश, सुरेश नेहरा व अन्य मौजूद रहे।

Trending Videos