सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's condition is like a disgruntled cat scratching a pole: Hooda

भाजपा की हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने जैसी : हुड्डा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
BJP's condition is like a disgruntled cat scratching a pole: Hooda
विज्ञापन
रोहतक। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा का महिला आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। पार्टी की हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने जैसी हो गई है।
Trending Videos

पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। कांग्रेस की हालत नाच न आए आंगन टेढ़ा जैसी हो गई है। दोनों नेता बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सोनीपत रोड स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों, सांविधानिक प्रक्रिया और टाइम-लाइन के आधार पर स्पष्ट है कि महिला आरक्षण कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता रही है। भाजपा सरकार ने इसे राजनीतिक लाभ के लिए टाला और अब जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
.....
कांग्रेस की सोच और नीति दोनों गलत है : मोहनलाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पार्टी कार्यालय मंगल-कमल में बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके कांग्रेस ने साबित कर दिया कि उसकी सोच व नीति गलत है। कांग्रेस के सपा, डीएमके और टीएमसी जैसे दलों को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। कहा, कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में 2029 के चुनाव में महिलाओं को उनका हक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed