फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of one of the two children who drowned in Rohtak canal recovered after 20 hours

Rohtak: नहर में डूबे दो बच्चों का मामला; 20 घंटे बाद मिला बड़े भाई का शव, दूसरे के तलाश में जुटी SDRF

Mon, 13 Jul 2026 11:37 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

एएसआई राजेश ने बताया कि दूसरे बच्चे की तलाश के लिए टीम नहर में उतरकर जांच कर रही है। बोहर से लेकर भाखरा हेड तक बच्चे को ढूंढा गया है, लेकिन अभी तक प्रदीप के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Body of one of the two children who drowned in Rohtak canal recovered after 20 hours
नहर में डूबे दोनों भाई में से बड़े भाई कुलदीप का शव बरामद हो गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक जिले के बोहर गांव की जेएलएन नहर में शनिवार दोपहर को दो सगे भाई प्रदीप (10) और कुलदीप (12) डूब गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण शनिवार को डूबे बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। लगभग 20 घंटे की मशक्कत के बाद, सोमवार को गोताखोरों ने एक बच्चे के शव को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। लापता दूसरे बच्चे की तलाश जारी है, जिसके लिए एसडीआरएफ की टीम भाखरा हेड तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई भी नहर में कूदा 

दरअसल, शनिवार दोपहर दोनों भाई कुलदीप और प्रदीप नहर पर सीढ़ियों में बैठकर नहा रहे थे, तभी प्रदीप का पैर फसलने से वो नहर में गिर गया। छोटे भाई को डूबता देख कुलदीप ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। दोनों भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन नहर के तेज बहाव के कारण वो सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


20 घंटे बाद मिला बड़े भाई का शव

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बचाव कार्यों के लिए SDRF को बुलाया गया। शनिवार शाम से ही गोताखोरों और SDRF की टीम नहर में बच्चों की तलाश कर रहे थे। रविवार को, लगभग 20 घंटे की अथक खोजबीन के बाद, एक बच्चे का शव नहर से बरामद हुआ। वहीं, दूसरे बच्चे का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। एसडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश में भाखरा हेड तक पहुंच गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एएसआई राजेश ने बताया कि दूसरे बच्चे की तलाश के लिए टीम नहर में उतरकर जांच कर रही है। बोहर से लेकर भाखरा हेड तक बच्चे को ढूंढा गया है, लेकिन अभी तक प्रदीप के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed