Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Politicians, athletes, and high-ranking officials from Rohtak have brought special recognition to Madina village; the Chairperson of the Haryana Women's Commission is also a resident of this village, and athlete Sangram Singh has brought it fame.
{"_id":"6a53bd866c8f7a2f46033744","slug":"video-politicians-athletes-and-high-ranking-officials-from-rohtak-have-brought-special-recognition-to-madina-village-the-chairperson-of-the-haryana-womens-commission-is-also-a-resident-of-this-village-and-athlete-sangram-singh-has-brought-it-fame-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: राजनेताओं, खिलाड़ियों व उच्चाधिकारियों ने दिलाई गांव मदीना को विशेष पहचान, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन भी इसी गांव की निवासी, खिलाड़ी संग्राम सिंह ने किया नाम रौशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: राजनेताओं, खिलाड़ियों व उच्चाधिकारियों ने दिलाई गांव मदीना को विशेष पहचान, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन भी इसी गांव की निवासी, खिलाड़ी संग्राम सिंह ने किया नाम रौशन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:45 PM IST
Link Copied
रोहतक शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव मदीना को खिलाड़ियों व राजनेताओं के साथ ही उच्च पदों पर रहे अधिकारियों, गायकाें व उद्यमी ने भी विशेष पहचान दिलाने का कार्य किया है।
हरियाणा महिला विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता दांगी भी गांव मदीना की रहने वाली हैं। इसके अलावा गांव के बेटे आनंद सिंह दांगी ने महम से चार बार विधायक बनकर दिग्गज राजनेता के रूप में पहचान बनाई है।
वर्तमान में उनके बेटे बलराम दांगी महम से विधायक हैं। इनके अलावा प्रदेश केे प्रसिद्ध भजन गायक जागेराम भजनी व रागिनी गायक नरेंद्र दांगी ने भी गांव का नाम रोशन किया है।
गांव से निकले अनेक उच्चाधिकारी
गांव से निकलकर अनेक लोग अलग-अलग विभागों में उच्च पदों पर भी रहे हैं या फिलहाल सेवाएं दे रहे हैं। इस सूची में पूर्व आईएएस व रिटायर्ड कमिश्नर सज्जन कुमार, जिला परिषद सीईओ कुरुक्षेत्र शंभू राठी, ग्रुप कैप्टन एयरफोर्स अनिल दांगी, पूर्व पशुपालन विभाग डायरेक्टर कृष्ण दांगी व अन्य का नाम शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।