बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VIDEO: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान बोले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

VIDEO: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान बोले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 12 Jul 2026 03:22 PM IST
VIDEO: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान बोले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
श्री सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों के खेल मैदान और विद्यालय के आसपास की भूमि पर रविवार सुबह 11 बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रवी कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, डीएफओ प्रखर मिश्रा, उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, बीडीओ खीरों डॉ. अंजू रानी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पीपल, पाकड़, बरगद, आंवला, अमरूद और जामुन सहित विभिन्न फलदार व छायादार पौधे रोपे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, जिले में सर्वाधिक पौधे लगाने वाले तीन किसानों और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में वह खीरों में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। खीरों ब्लॉक के साथ ही अन्य ब्लॉकों के लोगों की सहभागिता इस महाअभियान को और मजबूत बना रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। गांवों के पास नदी और नालों के किनारे, स्कूलों व अन्य सरकारी भवनों की भूमि, घरों की बाउंड्री के किनारे तथा किसानों के खेतों की मेड़ों पर फलदार और छायादार पौधे लगाएं। केवल पौधरोपण तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी सिंचाई और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। राज्यमंत्री ने कहा कि आज लगाए गए पौधे जब वृक्ष बनेंगे तो पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ लोगों को छाया और शुद्ध ऑक्सीजन देंगे। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने भी लोगों से अपने गांव की सुरक्षित भूमि और खेतों की मेड़ों पर पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का लाभ भविष्य में बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को अवश्य मिलेगा। जनसहयोग के चलते जिले में प्रति घंटे करीब एक लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी , भूमि विकास बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू लोहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla Landslide: कार्ट रोड पर कांग्रेस कार्यालय के पास भूस्खलन, यातायात प्रभावित

12 Jul 2026

Una Crime: अवैध शराब की टोह लेने पहुंचे कारोबारी के कारिंदे को गोली, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग

12 Jul 2026

Solan: शिमला मिर्च के दाम धड़ाम, एक दिन में 70 से 15 रुपये किलो पर पहुंचे भाव

12 Jul 2026

कानपुर होटल सुसाइड केस: सूर्या होटल की मौत की गुत्थी, दो हंसते-खेलते परिवार उजड़े

12 Jul 2026

Ujjain: सूर्य, चंद्रमा, त्रिपुंड और सर्प के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिखा अलौकिक स्वर

12 Jul 2026
विज्ञापन

महोबा में बरातियों से भरी कार श्यामा नाला में डूबी, सभी सुरक्षित

12 Jul 2026

आप पोर्न देख रहे हैं...जेल हो जाएगी कहकर ठगने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार

11 Jul 2026
विज्ञापन

जजों से बदसलूकी के आरोपी प्रबल के पिता बोले- मानसिक तनाव में था बेटा, उसके साथ साइबर फ्रॉड भी हो गया

11 Jul 2026

छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पित 10 नक्सलियों को सरकारी नौकरी, 15 को मिले 4-4 लाख रुपये; विधानसभा अध्यक्ष की पहल

11 Jul 2026

Meerut: माता सीता गुरुद्वारे में हुआ शबद कीर्तन

11 Jul 2026

Meerut: भीमकुंड तिराहे पर गहरे गड्ढों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क, हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल

11 Jul 2026

Meerut: बारिश के पानी में फंसे चरवाहों और 250 भेड़-बकरियों का पीएसी ने किया रेस्क्यू

11 Jul 2026

Meerut: तीसरे दिन भी नहीं शुरू हो सका बामनौली सोती पुल पर आवागमन, मुख्य मार्ग से खादर क्षेत्र का संपर्क कटा

11 Jul 2026

सिरसा में पकड़ी गई तीन की लाख नशीली गोलियां, सिरसा पुलिस की टीम ने बठिंडा में तीन जगह दी दबिश

अमेरिका में गुरूहरसहाय के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

Jabalpur: जबलपुर में थाने के सामने आत्मदाह करने वाले व्यक्ति की मौत, शव रखकर परिजनों का चक्काजाम

11 Jul 2026

Jaipur News: अमायरा केस के बाद नीरजा मोदी स्कूल पर नए आरोप, 83% नए शिक्षक 'नॉन-कंप्लायंस' के दायरे में!

11 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत से भागने के लिए पुल से कूदा आरोपी, दोनों टांगें टूटी; अढ़ोनी गांव में पुजारी पर लाठी हमले का था मुख्य आरोपी

11 Jul 2026

Nagaur News: 18 वर्षों से बेड़ियों में जकड़ी मानसिक रूप से बीमार महिला को मिली आजादी, इलाज के लिए जोधपुर रेफर

11 Jul 2026

फरीदाबाद जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए 240 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

11 Jul 2026

हाथरस में चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

11 Jul 2026

नोएडा में 50 फीसदी अनुदान पर रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

11 Jul 2026

VIDEO: स्पीड हंट अभियान में आगरा के पेसरों का जलवा, शाैर्य प्रताप सिंह ने फेंकी सबसे तेज गेंद

11 Jul 2026

गौतम बुद्ध नगर में इंटरनेशनल कराटे डैन ग्रेडिंग एवं टेक्निकल सेमिनार का आयोजन

11 Jul 2026

परिवार के साथ खेत में उतरे विधायक शक्ति लाल शाह, जैविक खेती का संदेश

11 Jul 2026

स्वतंत्रता आंदोलन के सशक्त प्रहरी और हिमाचली अस्मिता के प्रतीक थे पहाड़ी गांधी

छीतूपुर चोरी का हुआ खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

11 Jul 2026

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 14वें दिन, वजन 7.5 किलो घटा, ब्लड प्रेशर भी कम

11 Jul 2026

आठ महीने की जंग, तीन बार थम गई धड़कन... फिर लौट आई जिंदगी

11 Jul 2026

अब सामने आएगा दिल्ली का असली इतिहास, शोध शुरू

11 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed