{"_id":"6a3e2f5e80cda9a19105e739","slug":"five-crore-extortion-demanded-from-congress-mla-balram-dangi-of-meham-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महम से कांग्रेस MLA बलराम दांगी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोले- अबकी बार गोलियां सीधी चलेगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: महम से कांग्रेस MLA बलराम दांगी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोले- अबकी बार गोलियां सीधी चलेगी
Fri, 26 Jun 2026 01:20 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:20 PM IST
सार
महम चौबीसी के गांव सैमाण गांव निवासी सुमित उर्फ छोटा 2022 में गिरफ्तार गैंगस्टर मटरी का चचेरा भाई है। आरोपी हिसार जेल से जमानत पर बाहर आया था। तभी से वारदात कर रहा है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
वाट्सअप मैसेज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी नंबर से महम के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से शुक्रवार सुबह वाट्सअप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। लिखा है कि अगर एक सप्ताह में पांच करोड़ तैयार कर ले, अबकी बार शीशे पर गोली चली है, अगली बार सीधी चलेगी। नीचे छोटा सैमाणिया लिया हुआ है। विधायक बलराम दांगी का कहना है कि पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर सुमित उर्फ सैमाणिया के नाम से शुक्रवार सुबह आठ बजकर 8 बजकर 37 मिनट पर विदेशी नंबर से मैसेज भेजा गया है। धमकी भरे मैसेज में पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। न देने पर सीधी गोली चलाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि इससे पहले 20 जून की रात 1 बजकर 13 मिनट पर दो नकाबपोश युवकों ने महम स्थित विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
दो गोली दरवाजे के शीशे को तोड़कर निकल गई तो दरवाजे में फंस गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोप में लाखनमाजरा निवासी अमन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरा आरोपी खरैंटी निवासी अमन उर्फ बाज है जो पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं कांग्रेस के 13 विधायक
महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग के बाद दो दिन पहले कांग्रेस के 13 विधायक बलराम दांगी के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी। पुलिस ने दांगी परिवार की सुरक्षा बढ़ा रखी है। फायरिंग के बाद अब पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का धमकी भरा मैसेज आने से पुलिस और सतर्क हो गई है।
पर्ची पर भी लिखा था गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का नाम
फायरिंग के समय भी विधायक के कार्यालय के बाहर एक पर्ची फेंकी गई थी। पर्ची में रंगदारी की राशि नहीं लिखी गई थी। केवल सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया लिखा हुआ था। अब राशि लिखकर धमकी भरा मैसेज विधायक को भेजा गया है।
कुख्यात बदमाश है छोटा सैमाणिया, एक साल पहले गया विदेश
महम चौबीसी के गांव सैमाण गांव निवासी सुमित उर्फ छोटा 2022 में गिरफ्तार गैंगस्टर मटरी का चचेरा भाई है। आरोपी हिसार जेल से जमानत पर बाहर आया था। तभी से वारदात कर रहा है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। एक साल पहले हरिद्वार के फर्जी पत्ते पर थाईलैंड गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग चला रहा है। शराब ठेकों पर फायरिंग के मामलों में भी सैमाणिया का नाम आ चुका है।
गैंग के बदमाश अमन लाखनमाजरा को आज दोबारा रिमांड पर लेगी पुलिस
20 जून को विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के 28 घंटे बाद गिरफ्तार आरोपी अमन लाखनमाजरा को पुलिस ने एवीटी स्टाफ की टीम पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दिन के रिमांड पर लिया था। अब शुक्रवार को विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में अदालत में पेश कर पुलिस की ओर से रिमांड मांगा जाएगा।