फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eligible women to receive 5000 under PMMVY : DC

पीएमएमवीवाई के तहत पात्र महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार : डीसी

Sun, 02 Aug 2026 05:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Eligible women to receive 5000 under PMMVY : DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गर्भवती व पोषण देने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) चलाई हुई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को गर्भावस्था एवं शिशु जन्म पर आवश्यक देखभाल के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत शर्तें पूरी करने वली महिलाओं को 5 हजार रुपये वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की जाती है। इसके साथ बेटी के जन्म पर निर्धारित पात्रता पूरी होने पर प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


योजना में पहली किस्त गर्भावस्था के पंजीकरण, दूसरी किस्त प्रसव पूर्व जांच व तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के पंजीकरण एवं प्रथम टीकाकरण जैसी निर्धारित शर्तों की पूर्ति पर प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, कुपोषण को कम करना व सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेल्पलाइन 0172-2560349 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed