फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDD of India to launch a campaign to curb child trafficking.

Rohtak News: बाल तस्करी रोकने के लिए एमडीडी ऑफ इंडिया चलाएगा अभियान

Sun, 02 Aug 2026 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
MDD of India to launch a campaign to curb child trafficking.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिले में बाल तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह संगठन सरकार, प्रशासन और आमजन के सहयोग से तस्करों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई कराएगा। संवेदनशील परिवारों तक भी पहुंच बनाई जाएगी।
एमडीडी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी सुरिंदर सिंह मान ने बताया कि देश में हर घंटे 11 बच्चे गुम होते हैं। प्रतिदिन छह बच्चे ट्रैफिकिंग का शिकार होते हैं। ट्रैफिकिंग रोकने के लिए जागरूकता, सरकारी योजनाओं से बच्चों को जोड़ना और प्रभावी पुनर्वास जरूरी है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के राष्ट्रीय परामर्श में एक निर्णय लिया गया। इसके तहत वर्ष 2030 तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलेगा, जिसमें एमडीडी ऑफ इंडिया सहयोगी संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed