सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former CM Bhupendra Singh Hooda attacked BJP

Rohtak: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- भाजपा क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर असुरक्षित राज्यों में से एक है। उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। नए निवेश आ नहीं रहा है।

Former CM Bhupendra Singh Hooda attacked BJP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा बीजेपी क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुई है। ऊपर से एक अधिकारी को प्रतिबिंब के तौर पर खिलौना दिखाने पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धौंस दिखा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
Trending Videos


हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर असुरक्षित राज्यों में से एक है। उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। नए निवेश आ नहीं रहा है। हालत यह है कि प्रदेश में वही व्यक्ति सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता। विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरेआम व्यापारी, डॉक्टर व पूर्व विधायक से रंगदारी मांगी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर बाहर बैठकर वारदात के बाद वारदात अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक में एक दिन पहले आईजी कार्यालय के नजदीक एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। प्रदेश में 60 के करीब गैंग सक्रिय हैं। कभी बिश्नोई तो कभी भाऊ के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के अंदर व जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरकर प्रदर्शन करेगी। 

हुड्डा ने कहा कि साल 2005 से पहले भी यही हालात थे। कांग्रेस राज में गैंगस्टर का सफाया कर दिया गया था। साल 2015 के बाद फिर गैंगस्टर सक्रिय हो गए। डर के मारे व्यापारी, डॉक्टर व अन्य लोग रंगदारी देने पर मजबूर हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed