{"_id":"69a689fb6eb23630980fd7fc","slug":"four-people-injured-in-a-fight-over-land-dispute-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर चली लाठियां: एक परिवार के चार लोग लहूलुहान, 10 आरोपियो के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर चली लाठियां: एक परिवार के चार लोग लहूलुहान, 10 आरोपियो के खिलाफ FIR दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक/कलानौर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
घायल प्रदीप ने पुलिस को बताया कि सज्जन के मकान के साथ में करीब एक कनाल का प्लॉट है। प्लॉट का केस वे सेशन कोर्ट रोहतक से जीत चुके हैं। आरोपियों ने प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर लेकर हमला किया।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गांव सुंडाना में जमीनी विवाद में 10 से ज्यादा लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल प्रदीप, उसकी पत्नी सुषमा, मां मूर्ति देवी व दलजीत को पीजीआई में दाखिल करवाया गया। कलानौर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप (38) ने बताया कि उनके पिता दलजीत सिंह गांव सुंडाना के भांजे हैं। नाना दयानंद के हिस्से की छह एकड़ जमीन है। खेवट अलग न होने के कारण गांव निवासी दिलावर, श्रीभगवान, सज्जन, नसीब व अन्य के साथ कई साल से विवाद चल रहा है। जमीन को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है।
सोमवार सुबह नौ बजे वह अपनी पत्नी सुषमा एक बाइक व भाई आशीष व मां मूर्ति दूसरी बाइक पर खेत में जा रहे थे। जब वे गांव निवासी रविन्द्र के मकान के आगे पहुंचे तो दिलावर, श्रीभगवान, सज्जन, नसीब, तेजबीर, राहुल, दीपक सुनीता, नीलम व रुड़की निवासी मोनू ने हमला कर दिया।
Trending Videos

सूचना पाकर उसके पिता दलजीत को फोन करके बताया तो आरोपियों ने उसके पिता पर भी हमला कर दिया। आरोपी उनको गंभीर रूप से घायल करके चले गए। उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस ने घायलों को पीजीअई में दाखिल कराया।
प्लॉट को लेकर भी विवाद
घायल प्रदीप ने पुलिस को बताया कि सज्जन के मकान के साथ में करीब एक कनाल का प्लॉट है। प्लॉट का केस वे सेशन कोर्ट रोहतक से जीत चुके हैं। आरोपियों ने प्लॉट पर कब्जा करने के लिए जबरदस्ती रोड़ी व क्रशर डाल रखा है।
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -सतपाल सिंह, प्रभारी थाना कलानौर