सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Team of 20 Indian women wrestlers stranded in Albania

Iran-Israel War: अल्बानिया में फंसा 20 भारतीय महिला पहलवानों का दल, एयरस्पेस बंद होने से हवाई उड़ानें बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सीनियर महिला कुश्ती टीम की कोच मनजीत ने सोशल मीडिया पर महिला पहलवानों के सुरक्षित होने का संदेश भेजा है। इसमें उन्होंने उड़ानें रद्द होने के चलते वहां फंसने की बात कही है।

Team of 20 Indian women wrestlers stranded in Albania
अल्बानिया में भारतीय महिला पहलवानों का दल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इरान-इस्राइल जंग से संकट गहराता जा रहा है। खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद होने से हवाई उड़ानें भी बंद हो गई हैं। इसके चलते 20 भारतीय महिला पहलवानों का दल अल्बानिया में फंस गया है। इनमें रोहतक के छोटूराम स्टेडियम की चार पहलवान (मानसी, सविता, दीक्षा व नेहा) शामिल हैं। ये सभी एक होटल में सुरक्षित हैं।

Trending Videos


रोहतक के शास्त्री नगर निवासी कुश्ती खिलाड़ी मानसी के पिता पवन कुमार व बड़ी बहन अंजलि ने बताया कि 25 फरवरी से एक मार्च तक यूरोप के अल्बानिया में विश्व रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप हुई। इसमें भाग लेने के लिए मानसी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद फोन पर बातचीत में पता लगा कि इरान-इस्राइल जंग के चलते अनेक हवाई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में उनका दल वहीं फंस गया है। वह सभी ठीक हैं। एक होटल में सुरक्षित हैं। उड़ानें रद्द होने से परिजनों की चिंता बढ़ रही है।

पहलवानों ने सुरक्षित होने का संदेश भेजा

सीनियर महिला कुश्ती टीम की कोच मनजीत ने सोशल मीडिया पर महिला पहलवानों के सुरक्षित होने का संदेश भेजा है। इसमें उन्होंने उड़ानें रद्द होने के चलते वहां फंसने की बात कही है। दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यहां रहने के साथ खाने की भी व्यवस्था है। मंगलवार को हवाई जहाज ने उड़ान भरी तो दल का भारत पहुंचना संभव है।

सविता ने जीता कांस्य पदक

विश्व रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक की पहलवान बेटी सविता ने 62 किलो वर्ग मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। यह पहलवान पिलाना की है। इनके अलावा दीक्षा, मानसी व नेहा शर्मा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। ये पदक जीतने से चूक गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed