{"_id":"6a861c7a0ba525161d03f9f9","slug":"in-one-year-the-homes-of-7141-consumers-were-illuminated-with-solar-energy-rohtak-news-c-17-ali1038-906879-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक साल में 7141 उपभोक्ताओं के घर हुए सोलर उर्जा से रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक साल में 7141 उपभोक्ताओं के घर हुए सोलर उर्जा से रोशन
Thu, 20 Aug 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
42-सुपवा के भवन पर लगे सौर ऊर्जा प्लेट। स्रोत : सुपवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने में जिला में उल्लेखनीय काम किया है। निगम ने एक साल में रोहतक के 7141 उपभोक्ताओं के घरों को सोलर ऊर्जा से रोशन किया है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र नरवाल के अनुसार यूएचबीवीएन को सोलर रूफटॉप योजना के तहत 11479 उपभोक्ताओं का जो लक्ष्य दिया गया था, उसका 62.21 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।
इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बड़ी राहत मिल रही है। सोलर सिस्टम लगाने पर सरकारी सब्सिडी भी दी जा रही है। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि राज्य हरित ऊर्जा के लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
सुपवा में हर माह 48 हजार यूनिट बिजलख्का उत्पादन
दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में 400 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया गया है। इससे विश्वविद्यालय में हर महीने करीब 48 हजार यूनिट बिजली उत्पादन होने का अनुमान है। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से सालाना करीब 40 लाख रुपये तक की बचत होने का अनुमान है।
एमडीयू में 1.5 मेगावाट का नया प्लांट प्रस्तावित
एमडीयू कैंपस में एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट पहले से संचालित है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न भवनों की छतों पर 1.5 मेगावाट क्षमता का नया ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट प्रस्तावित है। नए प्लांट से तैयार बिजली का इस्तेमाल विश्वविद्यालय में किया जाएगा और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकेगी।
-- -- -- -- -
डीएलसी सुपवा में शुरुआत से ही सोलर ऊर्जा पर फोकस किया गया है। इसका लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिल रहा है। यह प्लांट कैंपस की विभिन्न इमारतों की छतों पर स्थापित किया गया है।
- डॉ. गुंजन मलिक, कुलसचिव, डीएलसी सुपवा।