{"_id":"6a861c4760e31751bf005565","slug":"tensions-escalate-between-two-teachers-at-the-sisrauli-government-school-rohtak-news-c-17-ali1038-907048-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिसरौली के सरकारी स्कूल की दो शिक्षिकाओं में बढ़ी खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिसरौली के सरकारी स्कूल की दो शिक्षिकाओं में बढ़ी खींचतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लाखनमाजरा ब्लॉक के सिसरौली स्थित राजकीय विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच आपसी खींचतान बढ़ गई है। इस विवाद के कारण स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। यह मामला अब पंचायत तक पहुंच गया है।
स्कूल की हेड मुकेश देवी और अंग्रेजी अध्यापिका पूनम ने पंचायत में एक-दूसरे पर आरोप लगाए। हालांकि, इस दौरान कोई समझौता नहीं हो सका। हेड मुकेश देवी ने दूसरी शिक्षिका पूनम का चार्ज लेने से इन्कार कर दिया। इस मामले में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। अंग्रेजी अध्यापिका पूनम का आरोप है कि स्कूल में उनका शोषण किया जा रहा है।
पूनम का कहना है कि हेड उन पर सारे काम डाल देती हैं। उन्हें आरटीआई रिपोर्ट बनाने को कहा जाता है पर जरूरी विवरण नहीं मिलते। बाद में काम न करने का आरोप भी उन्हीं पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि पूनम को पहले ही सुखपुरा चौक के स्कूल में डेपुटेशन पर भेजा गया है। विवाद के चलते उन्हें दोबारा डेपुटेशन पर भेजने पर विचार होगा। संवाद