फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Post-mortem fails to ascertain cause of death; Chetna's cause of death to be revealed by viscera report.

Rohtak News: पोस्टमार्टम में माैत के कारण स्पष्ट नहीं, विसरा रिपोर्ट से होगा चेतना की मौत का खुलासा

Thu, 20 Aug 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem fails to ascertain cause of death; Chetna's cause of death to be revealed by viscera report.
52-चेतना। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नेहरू कॉलोनी में सोमवार को घर की छत पर पानी की टंकी में मिले विवाहिता चेतना (32) के शव के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। चेतना की मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या से हुई, इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चेतना पिता झज्जर जिले के माछरौली गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार वीरवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक गाैरव राजपुरोहित से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस ने सोमवार को चेतना का शव टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

सिटी थाने में सोमवार को इस मामले में पिता वीरेंद्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि दिसंबर 2025 को बेटी चेतना की शादी रोहतक के नेहरू कॉलोनी के मनीष के साथ की थी। ससुराल पक्ष ने दहेज में कार की मांग को लेकर चेतना की हत्या कर शव पानी की टंकी में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी लेकिन अब विसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed