फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Independence Day parade rehearsal today; Dr. Arvind Sharma to hoist the flag.

Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस की परेड का रिहर्सल आज, डाॅ. अरविंद शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Independence Day parade rehearsal today; Dr. Arvind Sharma to hoist the flag.
13. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत व्याख्यान के दौरान मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 13 अगस्त को राजीव गांधी खेल परिसर में फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को जिलास्तरीय समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। सांपला में विधायक निखिल मदान राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे जबकि महम में चिकित्सा परिषद चेयरमैन सतीश खट्टर मुख्य अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि वीरवार को रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार सुबह 8:58 बजे ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। परेड कमांडर डीएसपी तनुज शर्मा के नेतृत्व में टुकड़ियां मुख्य मंच के सामने से मार्च पास्ट करेंगी।
विज्ञापन

रिहर्सल में 1500 से अधिक विद्यार्थी सामूहिक शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर नगराधीश (सीटीएम) शुभम ने बुधवार शाम राजीव गांधी खेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, अतिथियों व स्वतंत्रता सेनानियों के बैठने, दर्शक दीर्घा, साफ-सफाई, सुरक्षा और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विंग कमांडर गौरिका सुहाग, संजीव सैनी, सुनीता अहलावत व अनूप समेत अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

------
विद्यार्थियों को बताया स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान आयोजित किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने की। सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास खोखर ने स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरणों के साथ-साथ आजादी से पहले देश के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य की जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वेद प्रकाश ने किया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश दहिया और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष सुनीता रानी सहित दोनों विभागों के प्राध्यापक मौजूद रहे। एनसीसी, एनएसएस और वाईआरसी के कन्वीनर, कैडेट्स व स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed