फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tiranga is a symbol of the country's pride, unity, and integrity: Grover

तिरंगा देश के गाैरव, एकता व अखंडता का प्रतीक : ग्रोवर

Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tiranga is a symbol of the country's pride, unity, and integrity: Grover
31. पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के नेतृत्व में बुधवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल ल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के नेतृत्व में रोहतक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड और दिल्ली गेट से होते हुए गोहाना अड्डा पहुंची। यात्रा का समापन महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुआ।
विज्ञापन

ग्रोवर ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों के नाम शहीदों को समर्पित किए, यह काम कांग्रेस 60 साल के अपने शासनकाल में नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद हावी रहा। कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। दुकानदारों और शहरवासियों ने यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए।

भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। अशोक चौधरी, राजकमल सहगल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, अमित मग्गू, मनीष शर्मा, रॉकी सहगल, राजकुमार कपूर, खुशीराम हुड्डा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed