फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The land will be transferred to the name of Sheelu's child once the Aadhaar card is made.

Rohtak News: आधार कार्ड बनेगा, तब शीलू के बच्चे के नाम ट्रांसफर होगी जमीन

Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The land will be transferred to the name of Sheelu's child once the Aadhaar card is made.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बहुअकबरपुर पंचायत ने मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में उसके नौ माह के बेटे हार्दिक के नाम संपत्ति ट्रांसफर के लिए तहसील से संपर्क किया है। हार्दिक के नाम जमीन करवाने के लिए पहले आधार कार्ड बनवाना होगा। यह कदम फरमाणा गांव में हुए समझौते के बाद उठाया गया है।
हार्दिक के नाम अकादमी, प्लॉट, मकान व 50 लाख की एफडी की जाएगी। संपत्ति नाम करवाने के लिए हार्दिक का आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा। साथ में अभिभावकों के दस्तावेज भी तैयार किए जाएंगे। पंचायत ने तय किया कि हार्दिक के बालिग होने तक नाना और दादा पक्ष से एक-एक सदस्य संयुक्त अभिभावक रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को फरमाणा में हुई बैठक में मुस्कान के मायके पक्ष ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा के परिवार को सशर्त माफी दी थी। मायके पक्ष ने हार्दिक के लिए अकादमी की जमीन, 450 वर्ग गज का प्लॉट, मकान में हिस्सा और 50 लाख रुपये की एफडी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीलू के परिवार की ओर से बहुअकबरपुर पंचायत ने इन मांगों को पूरा करने की जिम्मेदारी ली है। बहुअकबरपुर की पंचायत ने इन मांगों को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। बहुअकबरपुर गांव के पंचायत के सदस्य व रोडवेज के पूर्व प्रधान जलकरण बल्हारा ने बताया कि पंचायत के निर्णयों को जल्द पूरा करवाने का प्रयास रहेगा।

-----------
एक सप्ताह में संपत्ति हार्दिक के नाम हो सकती है। संपत्ति हस्तांतरण के लिए हार्दिक का आधार कार्ड बनवाना होगा। अभिभावकों के कागजात भी तैयार किए जाएंगे।
- रणबीर पांचाल, नक्शानवीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed