फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women had a blast at the Saheli Club's Teej party.

Rohtak News: सहेली क्लब की तीज पार्टी में महिलाओं ने की मस्ती

Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Women had a blast at the Saheli Club's Teej party.
37 तीज उत्सव पर ​नाचती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक सहेली क्लब के जिन्निया की ओर से बुधवार को शहर के एक निजी होटल में तीज उत्सव सतरंगी साझ का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर तीज के रंग को और खास बना दिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ जोड़कर त्योहार की खुशियां साझा करना रहा।

महिलाओं ने ग्रुप और सोलो डांस की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। पारंपरिक गीतों और संगीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स और गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी मेलजोल और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के गीत-संगीत और रंग-बिरंगे माहौल का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम्स में दिखा उत्साह, विजेताओं को मिले गिफ्ट
तीज उत्सव के दौरान आयोजित खेलों ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भर दिया। महिलाओं ने अलग-अलग गेम्स में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। विजेता प्रतिभागियों और अन्य महिलाओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फोटो सेशन भी हुआ जिसमें महिलाओं ने तीज की यादों को कैमरे में संजोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed