फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU student Rimpi receives a research grant of 2.95 lakh

Rohtak News: एमडीयू की छात्रा रिंपी को मिली 2.95 लाख की रिसर्च ग्रांट

Thu, 23 Jul 2026 07:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
MDU student Rimpi receives a research grant of 2.95 lakh
18-छात्रा रिम्पी।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की एमफार्मा छात्रा रिम्पी को पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) प्रबंधन पर शोध के लिए रिसर्च ग्रांट मिली है। उन्हें हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड (एचएसआरएफ) के तहत 2.95 लाख रुपये का ग्रांट मंजूर हुआ है। रिम्पी फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में अध्ययनरत हैं। उनके शोध प्रोजेक्ट की अवधि एक वर्ष होगी।
विज्ञापन

रिम्पी के शोध का विषय पीसीओडी के प्रबंधन में शतावरी और कचनार के संयोजन का फाइटोफार्माकोलॉजिकल मूल्यांकन है। इस शोध से शतावरी और कचनार के औषधीय गुणों का अध्ययन किया जाएगा। एमडीयू के प्रोफेसर डॉ. गोविंद सिंह इस शोध प्रोजेक्ट के सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए सहयोग दे रहा है। ऐसे शोध स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में उपयोगी योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed